पुलिसवालों ने तलाशी के बहाने 1 लाख रुपए लूटे

Updesh Awasthee
सतना। यहां तलाशी के बहाने एक युवक से 1 लाख रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिसवालों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया और पीड़ित युवक को अधमरा कर भाग गए।

सतना में एक युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर 1 लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया है। युवक का नाम आलेंद्र सिंह है। जिसने SP से शिकायत की है कि बीती रात जब वह मुख्तियार गंज से लौट रहा था तभी दो पुलिसकर्मियों ने उसे तलाशी के बहाने रोका। तलाशी में पुलिसकर्मियों को उसके पास से 1 लाख रुपए मिले तो, पुलिसकर्मियों ने उसे चोर समझ कर जमकर मारपीट की और 1 लाख रुपए छीन लिए। पुलिस की मारपीट से आलेंद्र बेहोश होकर वहीं गिर गया। सुबह जब आलेंद्र को होश आया तो वह अपनी शिकायत लेकर SP के पास पहुंचा। SP ने तत्काल मामले की जांच के आदेश CSP को दिए हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!