चीन ने भेजे तिरंगे BOX में जूते: भारत का अपमान

Updesh Awasthee
कांगड़ा। भारत की सरकार चीन से चाहे जितने प्रेम से गले मिले लेकिन चीनियों में भारत को नीचा दिखाने की आदत कभी नहीं जाएगी। वो भारत को समतुल्य सम्मान देना ही नहीं चाहते। जिस भारत से चीन के व्यापारी हजारों करोड़ रुपए कमा रहे हैं, उसी भारत के ग्राहकों को अपमानित करने के लिए जूतों के डिब्बे पर तिरंगा छापकर भेज दिया। 

भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बना रहे चीन की कंपनियां हमारे राष्ट्रीय ध्वज से भी खिलवाड़ करने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चीन में बने ऐसे जूतों की खेप पहुंची है, जिनके डिब्बों में पर तिरंगा बना है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का सरेआम अपमान हो रहा है। अभी तक ऐसे मामले दूसरे देशों में सामने आए थे, जिनके खिलाफ भारत के लोगों ने आवाज भी उठाई थी।

कांगड़ा के कई बाजारों में ऐसी पैकिंग के जूते कुछ दिन पहले ही पहुंचे हैं। उन्हें देखकर व्यापारी भी हैरान हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो डिब्बे पर तिरंगे के डिजायन के माध्यम से चीनी कंपनियां भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु मिश्रा का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है, तो यह राष्ट्र का अपमान है। इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!