अमरावती। किसानों को भगवान या सरकार पर भरोसा करना बंद करने की नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अपने जीवन का दायित्व स्वयं लेने की जरूरत है, ताकि वे उसमें सुधार कर सकें।
अमरावती में शुक्रवार शाम साइंस कोर ग्राउंड में कृषि विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में गडकरी ने किसान समुदाय से अपनी मानसिकता बदलने और सफलता के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा।
उन्होंने कहा ‘‘भगवान या सरकार पर भरोसा ना करें। किसानों को अपने जीवन में सुधार के लिए खुद की पहल करनी होगी। नवीनतम प्रौद्योगिकी अपनाकर अपना जीवन आप खुद बदल सकते हैं।’’
