सतना। रामनगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने देवी को बलि चढ़ाने के नाम पर अपनी ही पांच साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी तेजभान सिंह (32) ने अपनी पांच साल की मासूम काजोल पर देररात कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार तेजभान सिंह करीब चार माह से देवी को बलि चढ़ाने की बात कह रहा था। देररात उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।