केन्द्राध्यक्ष ने गंदी हरकतें कीं और कहा भविष्य चौपट कर दूंगा

Updesh Awasthee
शासकीय महाविद्यालय पव​ई जिला पन्ना मप्र में बीए अंतिम वर्ष मे अध्ययनरत छात्रा ने प्रोफेसर और पव​ई महाविद्यालय के प्रभारी केन्द्राध्यक्ष पर मानसिक प्रताङना और शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाऐ हैं।

भोपाल समाचार को मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने थाना प्रभारी पव​ई सहित विधायक पव​ई, कलेक्टर पन्ना और महिला आयोग को इस विषय में कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है। छात्रा द्वारा आवेदन में लिखा गया है कि 19 मार्च को अर्थशास्त्र के पेपर के दौरान प्रभारी केन्द्राध्यक्ष ने मेरी उत्तरपुस्तिका छीन कर परीक्षा कन्ट्रोल रूम ले गए, और मैं जब उत्तरपुस्तिका वापस करने का निवेदन करती वहां पहुँची तो केन्द्राध्यक्ष द्वारा मुझे अश्लीलता के साथ स्पर्श कर कहा गया कि जैसा वो कह रहा है वैसा ही करूँ और अगर तुम्हारे द्वारा कोई शिकायत की ग​ई तो मैं रिजल्ट रोक कर भविष्य चौंपट कर दूँगा।

यह वही शासकीय महाविद्यालय पव​ई है जहां चंद रुपयों की दम पर छात्र छात्राओं का भविष्य निश्चित किया जाता है। यहां नकल तो जैंसे कालेज की परीक्षाओं का हिस्सा बन चुका है इन सब बातों से स्पष्ट होता है कि शासन प्रशासन किस कदर सुस्ती दिखा रहा है।

ऋषि नगायच
पन्ना जिला ब्यूरो
भोपाल समाचार
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!