भोपाल। कल 27 अप्रैल 2015 , सोमवार, दोपहर 12 बजेे हिन्दुस्थान के सभी राज्यो के साथ मध्य प्रदेश के सभी जिलो की ब्लाकों में "साक्षर भारत योजना तहत सेवारत प्रेरक " भाई बहन सामूहिक रूप से "अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक संघ" के तहत अपने अपने ब्लाक (विकासखंड) में अनिवार्य रूप से एकत्रित होकर निर्धारित समय पर प्रेरको की मांग में -
1. प्रेरको को स्थाई किया जावे।
2. प्रेरको का वेतन सम्मानजनक हो।
3. प्रेरको का जीवन बीमा विभाग के माध्यम से करवाया जावे।
4. प्रेरको को केंद्रीय कर्मचारी के सामान सुविधा व् केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा दिया जावे।
5. वेतन प्रतिमाह मुहैया करवाया जावे।
6. प्रेरको का परिचय पत्र विभाग से जारी किया जावे।
आदि कई मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्रीजी के नाम एस.डी.एम./डी.एम. को सौंपा जायेगा। दो माह में मांगे नहीं मानी तो सड़को पर उतरेंगे प्रेरक। चक्का जाम, धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, भूख हड़ताल, सामूहिक त्याग पत्र,विधान सभा व् संसद भवन घेराव किया जावेगा।जिसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन व् सम्बंधित विभाग की होगी।
अनुजकुमार राय (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
& गोपालदास बैरागी (राष्ट्रिय सचिव)