सिंहासन सहित प्रतिमा चुराई, वस्त्रों में आग लगाई, हिन्दू संगठन आक्रोशित

ग्वालियर। यहां राधाकृष्ण के मंदिर में अजीब किस्म की चोरी हुई। चोरों ने बहुमूल्य प्रतिमा को तो चुराया ही, उनके छत्र और सिंहासन को भी साथ ले गए। इतना ही नहीं उनके वस्त्रों में आग लगा गए। इसके बाद हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गए।

ग्वालियर के बहोङापुर में राधा कृष्ण के मदिंर में चोरी हुई। चोरों ने मदिंर में बीते रविवार रात दीवार तोङ कर राधा कृष्ण की मूर्ती चुरा ली और साथ ही मदिंर में रखे छत्र, सिंहासन,दान पेटी पर पर हाथ साफ किया। जिसके बाद में चोरों ने मदिंर में रखी राधा कृष्ण की पोशाकों में आग लाग दी। वहीं मोके पर पहुँच लोगों के साथ हिन्दू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस के साथ फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट और डॉग स्कायड ने पहुँच मामले की जाँच की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकङने की बात कही।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!