पढ़िए किससे होने वाली है दिग्विजय सिंह के बेटे की शादी

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राधौगढ़ के राजा साहब दिग्विजय सिंह के चिरंजीव एवं राधौगढ़ के युवराज जयवर्धन सिंह का विवाह तय हो गया है। शीघ्र ही वो अपने लिए नई दुल्हन लाने वाले हैं। नहीं नहीं, वो लवमैरिज नहीं कर रहे, ये शादी तो उनके पिताजी ने ही तय की है।

मध्य प्रदेश की राघोगढ़ की पूर्व रियासत से ताल्लुक रखने वाले जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया के पूर्व राजघराने के शत्रुंजय शाही की बेटी से तय हुई है। शत्रुंजय के पिता रणविजय शाही राजद के विधायक भी रह चुके हैं। जयवर्धन सिंह कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। लड़की के पिता शत्रुंजय ने भी दिग्विजय सिंह के परिवार से रिश्ते की कोई औपचारिक पुष्टि की है।

15 अप्रैल को तिलक, 21 को शादी संभावित


इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारी भी शुरू हो गई है। शादी की तैयारी को लेकर लड़की के चाचा अजय कुमार शाही भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। रास्ते से उन्होंने इस बात की जानकारी दी।जयवर्धन का तिलक राघोगढ़ में ही होगा। जबकि शादी दिल्ली में होने की संभावना है। रिसेप्शन भोपाल में हो सकता है। शादी का कार्यक्रम भी तकरीबन तय हो गया है। 15 अप्रैल को तिलक समारोह और 21 अप्रैल को शादी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह भी कांग्रेस के विधायक हैं। वे अपने पिता की परंपरागत सीट राघोगढ़ से ही चुनाव जीता है।

दिग्विजय सिंह का ननिहाल बिहार में

दिग्विजय सिंह का बिहार से काफी पुराना रिश्ता रहा है। इनका ननिहाल बिहार में ही है। एक बार फिर बिहार से राघोगढ़ का रिश्ता बन रहा है। डुमरिया स्टेट उत्तर प्रदेश के बनारस के नजदीक बिहार की सीमा में है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!