भाजपा के राज में मलाई काटते रहे दिग्गी के दागी अधिकारी

0
भोपाल। मप्र की विधानसभा में दिग्गीराज के दौरान हुई। 17 अवैध नियुक्तियों की पुलिसिया जांच के दौरान एक नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि दिग्गी के ये 17 दागी अधिकारी भाजपा के राज में भी मलाई काटते रहे। सरकारें बदल गईं परंतु ढर्रे नहीं बदले। सबकुछ बदस्तूर चलता रहा। पढ़िए यह रिपोर्ट:-

नगर निगम में सिटी इंजीनियर देवेंद्र तिवारी
1 जनवरी 1997 को सब इंजीनियर का पद निर्मित कर छह महीने के लिए नगर निगम भोपाल में इनकी अस्थाई भर्ती हुई। दोबारा छह महीने पद की अवधि बढ़ा दी गई। विधानसभा को 4 दिसंबर 1998 को मुख्यमंत्री सचिवालय के आदेश पर उन्हें लोक निर्माण विभाग में संविलियन को कहा गया, लेकिन विभागीय आपत्ति के चलते काम नहीं बन पाया तो 19 अप्रैल 1999 को आवास पर्यावरण विभाग में राजधानी परियोजना में संविलियन करा लिया। बाद में 25 मई 2000 को नगरीय प्रशासन विभाग में उप संचालक के पद पर गए।

डाॅ.प्रदीप कुमार मिश्रा सेवा से बर्खास्त
17 फरवरी 1994 को यूडीटी डाॅ. मिश्रा की सेवाएं विधानसभा अध्यक्ष के निजी स्टाफ में (दो श्रेणी उच्च वेतनमान पर) निजी स्थापना में प्रतिनियुक्ति पर दीं। यह वित्त विभाग के नियमों के विपरीत थी। बाद में उन्हें राजीव गांधी शिक्षा मिशन में जिला परियोजना समन्वयक बना दिया फिर विधानसभा में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर गए। कुछ समय बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी रीवा के पद पर पदस्थ हो गए। प्रतिनियुक्ति से लेकर पदोन्नति तक सबकुछ नियमों के विपरीत हुआ।

सत्यनारायण शर्मा सेवा से बर्खास्त
एलडीसी के पद पर भर्ती प्रक्रिया का पालन नहीं। कटनी नगर निगम में राजस्व निरीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति और संविलियन अवैध। विधानसभा में उप सचिव के पद पर प्रमोशन में अनियमितता। इसके साथ ही आबकारी अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति भी अवैध।

कमलाकांत शर्मा सेवा से बर्खास्त
विधानसभा में अस्थाई नियुक्ति। कटनी नगर निगम में राजस्व निरीक्षक पद पर संविलियन नियमों के विपरीत। विधानसभा में उप सचिव के पद पर अध्यक्ष के निजी स्टाफ में नियुक्ति अवैध।

डाॅ.एके पयासी प्रमुख सचिव पद से सेवानिवृत्त
विधानसभा में अपर सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के बाद सचिवालय ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पयासी की सर्विस बुक मांगी। भोपाल नगर निगम ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें रायपुर निगम से सर्विस बुक नहीं मिली।

इनकी नियुक्ति भी अस्थाई
आभा चतुर्वेदी, अमित कुमार अवस्थी, ब्रह्मचारी प्रसाद तिवारी, राजेश प्रसाद द्विवेदी, अरुण कुमार तिवारी, शुक्रमणि प्रसाद मिश्रा, शरद कुमार द्विवेदी, सुधीर कुमार तिवारी, यज्ञनारायण मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा और कुलदीप पांडे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!