नेशनल न्यूजरूम। कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप में रंगरेलियां मनाना कांग्रेस के ही वाइस प्रेसीडेंट को काफी मंहगा पड़ गया। उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नेताजी पर कांग्रेस के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप में एक महिला की अश्लील तस्वीर शेयर करने का आरोप है। मजेदार बात तो यह है कि इस मामले में भी नेताजी कह रहे हैं कि मुझे फंसाया गया है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद को वाट्सएप ग्रुप पर एक महिला की अश्लील फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया और जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया है। दरअसल धमतरी जिला कांग्रेस ने वाट्सएप पर जिला कांग्रेस की गतिविधियों के लिए ये ग्रुप बनाया गया है। महिला की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वाले नूर मोहम्मद का कहना है कि, किसी ने उन्हें फंसाने के लिए ऐसा किया है।