कर्मचारी नेता को गोली मारी, हत्या

Updesh Awasthee
जबलपुर। नगर निगम कर्मचारी नेता सत्तू ठाकुर की गोली मारकर हत्या का मामला शुक्रवार दोपहर को सामने आया। बताया जा रहा है कि दिन दहाड़े कछियाना इलाके में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सत्तू को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना के तत्काल बाद ही पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गया। सत्तू के सहयोगी भी अस्पताल पहुंच गए। जिससे बड़ी संख्या में अस्पताल में ही भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!