इंटक के अधिवेशन में गुजरातियों पर हमला

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गुजरात को सबसे अच्छा राज्य बताते हैं, वहीं मजदूरों को सबसे कम वेतन मिलता है। उनका शोषण हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह बात कही। वे शुक्रवार को इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर विरोधी नीतियां ला रही है।

दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भेल के सांस्कृतिक सभागार में हुआ। शनिवार को इसका आखिरी दिन रहेगा। अधिवेशन का मुख्य एजेंडा सरकार द्वारा बनाई जा रहीं मजदूर विरोधी नीतियां हैं। अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी, सचिव दीपक गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस को हम अपनी मां मानते हैं। इसके बावजूद भी कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि पार्टी हमारा साथ नहीं देती।

पब्लिक सेक्टर के शेयर बेचे जाने का विरोध
अधिवेशन में आए पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर के शेयर बेचने का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे देश के मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसके विरोध के लिए अब रणनीति बनाई जा रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!