आफत के ओले: महाकोशल और विंध्य में तबाही

जबलपुर। बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि एक बार फिर महाकोशल-विंध्य के किसानों पर आफत बनकर आई है। कई जिलों में खेतों में खड़ी दलहनी फसलें खेतों में बिछ गई हैं। सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसान शासन से राहत राशि के लिए गुहार लगा रहे हैं। सिवनी में प्रशासन ने बारिश थमने के बाद जमीनी दौरा कर फसल के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

महाकोशल-विंध्य में कहां-कितन बारिश
सिवनी: जिला मुख्यालय में दिनभर रुक-रुककर बारिश के साथ बेर से आंवले के आकार तक के ओले गिरते रहे। तड़के चार बजे पलारी क्षेत्र, धूमा, धनौरा घ्ाूरवाड़ा, गंगेरुआ, लखनादौन और अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। कलेक्टर भरत यादव ने सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न् गांवों में दौरा किया है। क्षति के आकलन के लिए प्रशासन मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है। इस बीच धनौरा और लखनादौन में किसान अपनी नष्ट हुई फसल लेकर तहसील कार्यालय जा पहुंचे।
बालाघाट: जिला मुख्यालय कई इलाकों में रिमझिम। परसवाड़ा के लामता व लालबर्रा तहसील क्षेत्र में सुबह करीब पौने 9 बजे बारिश के साथ ओले गिरे। दलहन और गेहूं की फसल को नुकसान।

अनूपपुर: गुरुवार तड़के 3 बजे से 5 बजे के बीच पुष्पराजगढ़, कोतमा, राजनगर, जैतहरी, वेकटनगर, बिजुरी, अमरकंटक तथा राजेन्द्रग्राम मंे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पिछले10-15 दिनों से अत्याधिक शीत की वजह से पौधे ठंड से झुलसे। टमाटर, फूलगोभी, बैगन व धनिया की फसल खराब हो रही हैं। चना भी खराब हो सकता है।

दमोह: सुबह 5.30 बजे जिला मुख्यालय सहित तेंदूखेड़ा में बारिश के साथ ओले गिरे।

डिंडौरी: जिला मुख्यालय सहित गाड़ासरई व आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले 2-3 मिनट तक गिरे।

मंडला: जिला मुख्यालय सहित मवई, घुघरी, महाराजपुर, बिनैका व आसपास कई इलाकों में सुबह व दोहपर के समय बारिश के साथ ओले गिरे।

शहडोल: जिला मुख्यालय सहित बुढ़ार, धनपुरी, अमलाई, ब्यौहारी, रसमोहनी, बुड़वा, खैरहा व आसपास कई क्षेत्रों में बुधवार तड़के करीब 3-4 बजे के बीच बारिश के साथ ओले गिरे। प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि पीडी सराठे ने बताया कि मैदानी अमले से पता किया जाएगा कि कहां कितना ओला, पानी गिरा है उसके बाद ही यह तय होगा कि कौन सी फसल को कितना नुकसान पहुंचा है।

उमरिया: बुधवार की रात दो बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 6 बजे तक चली। ग्रामांचलों में ओले भी गिरे।

रीवा: बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात लगभग 2.30 बजे तेज बारिश के साथ 15 मिनट तक चने बराबर ओले भी गिरे।

जबलपुर: दिन भर बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चलती रही। बुधवार की रात के बाद से बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 12.9 डिग्री रहा।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!