सीएम की कार के नीचे लेट गए संविदा कर्मचारी

shailendra gupta
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूसरे जनता दरबार में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। केजरीवाल को ठेका कर्मचारियों ने अपनी समस्या सुनाई और समय मांगने पर उन्हें घेर लिया। ठेका कर्मचारी उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। ठेका कर्मचारी नारेबाजी करते रहे।

दरअसल, बुधवार सुबह 9 बजे जनता दरबार लगा। इसमें दिल्ली से सैकड़ो लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र सरकारी अस्पताल के ठेका कर्मचारी भी थे। उन्हें काम से निकाल दिया गया था। ठेका कर्मचारियों ने अपनी समस्या केजरीवाल को बताई और ठेका कर्मचारियों को नियमित करने का उनका वादा भी याद दिलाया।

केजरीवाल ने जनता दरबार में उनकी समस्या सुनी और उनसे 3 महीने का समय मांगा। इस पर ठेका कर्मचारी भड़क गए और कहा कि वे और उनका परिवार 3 महीने तक कैसे रहेगा। इसके बाद वे केजरीवाल की गाड़ी के सामने बैठकर धरना देने लगे। जनता दरबार खत्म करने के बाद करीब 11 बजे जब केजरीवाल वहां से चलने लगे तो ठेका कर्मचारियों ने नारेबाजी की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें वहां से हटा सकी।

दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र सरकारी अस्पताल में ठेके पर 72 कर्मचारी काम करते हैं। उन्हें ठेके दार ने काम से हटा दिया है। इसकी शिकायत करने ठेका कर्मचारी केजरीवाल के जनता दरबार में पहुंचे थे। हालांकि सभी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे। केवल 35-40 ठेका कर्मचारियों ने हंगाम किया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!