ग्वालियर। जय बिलास परिक्षेत्र का रेवेन्यू रिकाॅर्ड तैयार करने सिंधिया परिवार से प्रशासन द्वारा प्रोपर्टी की जानकारी आना शुरू हो गई है। राजस्थान की सीएम बसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और ऊषा राजे सिंधिया ने 100 पेज का संयुक्त जबाव पेश किया है। इसमें उन्होंने वर्ष 1949 के समय दर्ज प्रॉपर्टी की जानकारी मय दस्तावेज के दी है।
अब काॅग्रेस नेता गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी बहिन चित्रांगदा सिंधिया और उनकी माँ माधवी राजे के नाम दर्ज प्रोपर्टी की जानकारी आना शेष है। सभी को प्रशासन ने 23 फरवरी तक का समय दिया है। जिला प्रशासन रेवेन्यू रिकाॅर्ड तैयार करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में कितनी सम्पत्ति सिंधिया परिवार की है और कितनी सरकारी। इस बात का पता लगाने जुटा है। जय बिलास पैलेस में शहर की 5 पाॅश काॅलौनिया हैं, बसंत बिहार, माधव नगर, विजया नगर, विवेक बिहार और चेतकपुरी इन 5 काॅलौनियों में मौजूद लोगों के पास मकान-दुकान के सिवाय रजिस्ट्री के और कोई दूसरा वैध कागज नही हैं। इस परिक्षेत्र का रेवेन्यू रिकाॅर्ड तैयार होने से लोगों को उनकी सम्पत्ति की वैधता साबित करने का अवसर मिल जायेगा और उनके पास अपनी सम्पत्ति को पटवारी खसरे में अपने नाम दर्ज कराने का अवसर मिल जायेगा। कलेक्टर पी. नरहरि ने पत्रकारों को बताया कि सिंधिया परिवार के तीन सदस्यों ने अपने नाम दर्ज प्रोपर्टी की जानकारी दी है। शेष सदस्यों को जानकारी देने के लिये 23 फरवरी तक का समय दिया गया है।
