अमेरिका पुलिस में सिख धर्म को विशेष सम्मान

Updesh Awasthee
ह्यूस्टन। भारतीय मूल के एक अमेरिकी सिख टेक्सस में ऐसे पहले पुलिस अधिकारी होंगे, जिन्हें दाढ़ी और पगड़ी समेत सिख धर्म से जुड़ी चीजें पहने हुए ही पुलिस में अपनी सेवाएं देने की अनुमति होगी।

सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गश्त सहायक संदीप सिंह धालीवाल को यह अनुमति होगी कि वह हैरिस काउंटी की सड़कों पर गश्त के दौरान अपनी दाढ़ी और पगड़ी पहने रख सकेंगे।

अमेरिकी राज्य टेक्सस में वह ऐसे पहले डेप्युटी होंगे, जो सिख धर्म से जुड़ी चीजों को धारण रखते हुए अपनी सेवाएं पूरी करेंगे। यह कदम शेरिफ एडरियान गार्शिया की धार्मिक संयोजन नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हैरिस काउंटी में विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच समझ, सम्मान और संवाद को बढ़ावा देना है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!