Biwi के जॉब से नाराज हसबेंड Hanged

Updesh Awasthee
भोपाल। शाजहांनाबाद इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी के बाहर काम करने से नाराज था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विवेचक एसआई कामेश कुमार के मुताबिक निवासी विजय (31) पिता विक्रम कुमार टीवी अस्पताल के पास अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसे पत्नी के बाहर काम करना पंसद नहीं था। विवाद को लेकर वह कई बार फांसी लगाने की धमकी देता रहता था।

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर पर अकेला था। इसी दौरान जब परिजन घर पहुंचे, तो वह फांसी पर लटका हुआ था। परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव घर ले आए।

पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर संजय नगर निवासी सुरज उर्फ प्रेम ठाकरे (30) पिता टीकाराम ठाकरे ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!