फरवरी के लास्टवीक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनियनों ने देशभर के बैंको से 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद महीने के आखिरी हफ्ते में केवल दो दिन ही बैंक खुले रहेंगे। चार दिन की हड़ताल के बाद पांचवां दिन रविवार होने के कारण छुट्टी है।

वेतनमान वृद्धि के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) की पेशकश से अंसतुष्ट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

आइबीए ने वेतनमान में बढोतरी की अपनी पेशकश को 11 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत और आज 13 प्रतिशत किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के समन्वयक एम वी मुरली ने बताया कि आईबीए ने आज वेतनवृद्धि में सिर्फ आधा प्रतिशत सुधार कर इसे 13 प्रतिशत किया जो कि हमारे लिए अस्वीकार्य है।

यूनियनों ने वेतन में 19 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के महासचिव अश्विनी राणा ने कहा कि सर्वसम्मति से फैसला किया गया है कि बैंक कर्मी 25-28 फरवरी तक चार दिन की हड़ताल पर रहेंगे। अगर यह हड़ताल हुई तो इसका बजट के दौरान सरकारी धन अंतरण पर असर होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!