स्पाइसजेट फुल हो गई इंडिगो में ट्राई कीजिए: हवाई यात्रा@ 1499

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। विमानन कम्पनियों में सस्ती टिकट आॅफर करने की होड के बीच इंडिगो कंपनी ने भी 1499 रूपये में सफर करने के लिये लोगों को आॅफर दिया है। इस टिकट की राशि में कंपनी की ओर से समस्त करों को भी शामिल कर लिया गया है। बताया गया है कि इंडिगो के पहले स्पाइसजेट कंपनी ने भी  1599 में टिकट का आॅफर दिया था।


इंडिगो कंपनी अधिकारियों ने बताया कि सस्ते टिकट का  लाभ यात्रा की तारीख से 90 दिन पहले होने वाली बुकिंग पर मिलेगा। गौरतलब है कि स्पाइसजेट कंपनी की ओर से  किराये की छूट देने की योजना के बाद ही इंडिगो ने भी यह कदम उठाया है। स्पाइसजेट की योजना के तहत कंपनी की सभी उड़ानों के लिये एक तरफ का किराया 1599 रूपये होगा, जबकि इंडिगो ने स्पाइसजेट से सौ रूपये कम का आॅफर यात्रियों को देकर सस्ते टिकट की होड़ को और बढ़ा दिया है।

Click Here for More
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!