भोपाल। मंडीदीप की सांवरिया एग्रो कंपनी में आग लगने की घटना गुरूवार सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि हादसे में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी झुलस गए। आग लगते ही फौरन ही दमकल कर्मियों को सूचित किया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आग लगते ही कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन अचानक भड़की आग की वजह से वे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
