काली पट्टी बांधकर काम NFL के कर्मचारी

Updesh Awasthee
गुना। एनएफएल विजयपुर एम्पलाइज यूनियन ने हड़ताल पर जाने फैसला किया है। लंबित मांगें पूरी नहीं होने से विरोध में यूनियन हड़ताल करेगा। 10 जनवरी से काली पट्टी बांधकर काम करने से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए 9 जनवरी को यूनियन एनएफएल गुना के प्रभारी महाप्रबंधक को लिखित सूचना देकर अवगत कराएगा।

इसके अगले दिन से ही नियम से ड्यूटी करेंगे। साथ ही हाली पट्टी बांधकर विरोध भी दर्ज कराया जाएगा। यह सूचना मंगलवार शाम को हुई द्वार सभा के जरिए कर्मचारी यूनियन ने सभी सदस्य कर्मचारियों को दी। सभा को यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र भोज, महासचिव संतोष कुमार ओझा आदि ने संबोधित किया। यूनियन पदाधिकारियों बताया कि लंबित मांगों को लेकर यूनियन समय- समय पर प्रबंधन को अवगत कराता रहा है। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जा रही है।

यूनियनों की कोआर्डिनेशन कमेटी ने बीती 29 दिसंबर 2014 को ही मुख्यालय प्रबंधन को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया था। अब एनएफएल के सभी प्लांटों की यूनियन 9 जनवरी को वहां के जीएम को हड़ताल की लिखित सूचना देंगे। इसके अगले दिन से ही हड़ताल आरंभ होगी। द्वार सभा में यूनियन ने सभी कामगारों से प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है। इस हड़ताल से यूरिया का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। द्वार सभा में संघ कार्यकारिणी के अलावा पूर्व पदाधिकारियों के साथ 200 से अधिक कामगार मौजूद थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!