सरकारी कर्मचारियों के रोजे प्रतिबंधित

Updesh Awasthee
शिनजियांग। चीन के हिंसाग्रस्त पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पर रोजे रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  चीन के विभिन्न सरकारी निकायों ने यह प्रतिबंध स्थानीय उइगर समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों और छात्रों पर लगाया है।

मुस्लिम रमजान के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। दूसरी तरफ उइगर समुदाय के अधिकतर लोगों ने शिकायत की है कि चीन के राष्ट्रीय नेताओं की और से उनकी संस्कृति पर हमला हो रहा है।

वहीं कुछ का कहना है कि शिनजियांग में हालिया असंतोष उभरने के कारण ऎसा किया जा रहा है। प्रांत के एक शहर में सरकारी विभाग ने अपने वेबसाइट पर कहा कि सरकारी कर्मचारी रोजा रखने या अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं।

प्रतिबंध लगाने वाले विभागों में वाणिज्यिक मामलों के विभाग और मौसम विभाग भी शामिल हैं। वहीं एक सरकारी अस्पताल ने मुस्लिम कर्मचारियों से लिखित रूप से रोजा नहीं रखने का शपथ पत्र लिया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!