पीबी नायक/गैरतगंज। गैरतगंज नगर मैं गुरुवार से कर्फ्यू हटा लिया गया है। सोमवार को हुई घटना के बाद से तनाव के चलते यहा कर्फ्यू लगाया गया था। शहर में दूसरे दिन मंगलवार को कर्फ्यू में चार बार ढील दी गई थी। पहले सुबह 9 से 11 बजे तक महिलाओं और बच्चों को जरूरी सामान खरीदने के लिए मोहलत दी गई। बाद में इसे बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया। इस दौरान शहर का माहौल शांत रहने पर दोपहर 12 से 4 बजे तक फिर 4 से 6 बजे और फिर 6 से 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील की घोषणा कर दी गई थी। रात 8 बजे से कर्फ्यू फिर से लागू कर दिया गया। बुधवार को दिन भर कर्फ्यू मैं ढील दी गई।
गुरुवार की सुबह स्थिति में सुधार होने पर कर्फ्यू को हटाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है । कर्फ्यू हटते ही लोग शहर की सड़कों पर निकल आए। इस दौरान लोग बाजार में अपना जरूरी सामान खरीदते दिखाई दिए।तथा जनजीवन सामान्य हो चला है . उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। शहर का माहौल खराब करने वाले करीब 22 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। इस घटना के बाद से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व पुलिस बल लगातार नगर का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
