बंसल हत्याकांड: नेता की पत्नि और 2 मंत्रियों का नाम आया

ग्वालियर। संजीव बंसल हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक गुप्ता ने ​पुलिस के सामने कई राज खोल दिए हैं। उसने बताया है कि शिवराज केबीनेट के 2 मंत्रियों से उसके बहुत अच्छे संबंध हैं एवं कालीकमाई का एक हिस्सा वहां तक भी जाता था। इतना ही नहीं एक लोकल भाजपा नेता की पत्नि का नाम भी इस हत्याकांड में आया है। वो एक प्राइवेट स्कूल का संचालन भी करती है।

दो व्यापारियों की हत्या के मास्टर माइंड अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि जिस विभाग में सप्लाई रहती थी, उसके मंत्रियों से मेरे संबंध थे। सरकार में वही मंत्री महत्वपूर्ण पदों पर हैं, लेकिन अब क्या करूं, मेरा बुरा समय हैं, कोई मदद नहीं कर रहा। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ड्रेस कारोबारी संजीव बंसल की हत्या में आरोपी अशोक गुप्ता उर्फ कल्लू सेठ के यहां टाइपिस्ट की नौकरी करने वाली एक निजी स्कूल की संचालिका की भी भूमिका है।

नजदीकी ताल्लुकात होने के कारण अशोक गुप्ता को पंसद नहीं था कि स्कूल संचालिका की नजदीकियां डाॅक्टर संजीव बंसल से बढ़ें, पुलिस को यह भी पता चला है कि राॅक्सी पर रहने वाली स्कूल संचालिका पर करोड़ों रूपये आरोपी अशोक उर्फ कल्लू सेठ खर्च ऐशो आराम पर खर्च कर चुका है। सुपारी के 10 लाख रूपये अभी तक बरामद नही हुये हैं। स्कूल संचालिका का पति भाजपा से जुड़ा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी महिलाओं से नजदीकी संबंध रखकर इनका उपयोग वह माल सप्लाई व अन्य शासकीय ठेके लेने में करता था। विजय सिंघल की हत्या का री-क्रियेशन भीड़ अधिक होने के कारण नहीं कराया जा सका।

जन्मे तीर्थंकर, मनाई खुशियाँ

ग्वालियर। सिद्ध क्षेत्र सोनागिर दतिया में मुनि श्री प्रसन्न सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे, स्वर्णिम महा महोत्सव के चलते जन्म कल्याणक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिनेन्द्र भगवान की जन्मोत्सव की खुषियां मनाते हुये, श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जन्म के बाद भगवान, एरावत हाथी पर सवार होकर पांडुक षिला पहुंचे, जहां भगवान का 1008 कलषों से अभिशेक किया गया। अजीत कुमार षास्त्री एवं चन्द्रप्रकाष चन्दर के मार्गदर्षन में अभिशेक किया गया। अमित बड़जात्या दम्पत्ति ने मुनि श्री प्रसन्न सागर महाराज एवं मुनि श्री पीयूश सागर महाराज का पाद प्रछालन किया। प्रसन्न सागर जी ने इस अवसर पर कहा कि जन्म कल्याणक उसी का मनाया जाता है, जिसके जन्म लेने से सभी का कल्याण हो जाये।

जेयू के असिस्टेंट प्रोफेसर पीयूशकांत शर्मा बर्खास्त

ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुल सचिव आनन्द मिश्रा ने मैनेजमेंट संस्थान के असिस्टेंड प्रोफेसर पीयूशकांत शर्मा को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। डाॅ0 षर्मा पर 26 नवंबर 2013 से बिना छुट्टी के गायब होने तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने का आरोप है।

धोखाधड़ी का मामला उनकी पत्नी ने दर्ज कराया था। पूर्व में जेयू प्रशासन 28 जनवरी 2014 को डाॅ0 शर्मा को सस्पेंड कर चुका है। आदेश भेजने पर ना उपस्थित हुये, ना जबाव दिया। जांच समिति के सामने भी उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। उधर स्पीड पोस्ट से डाॅ0 शर्मा ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बताते हुये जेयू को पत्र भेजा कि डाॅक्टर ने उन्हें तीन माह तक बैड रेस्ट की सलाह दी है, लेकिन कोई प्रमाण पत्र ना होने से अंततः रजिस्ट्रार आनन्द मिश्रा ने बर्खास्त करने का आदेष जारी कर दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !