उज्जैन। नए साल में महाकाल के दर्शन करने के लिए ढाई हजार से ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। सुबह 3 बजे भस्मारती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने नए साल की मंगलकामना के साथ दर्शन किए।
मंदिर में विशेष व्यवस्था होने के कारण इस वर्ष इतनी तादाद में एकसाथ श्रद्धालु भस्मारती में शामिल हो सके। पहले आरती में महज पांच सौ लोग ही शामिल हो पाते थे।
साल के पहले दिन महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती की गई। तडक़े तीन बजे बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद बाबा का भस्म श्रंगार और फिर भस्म आरती की गई। साल 2015 की पहली भस्म आरती में शामिल होने पहुंये बाबा महाकाल के भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं इस बार महाकाल की भस्मारती में इस बार ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं नए साल के मौके पर इंदौर में भी लोगों ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर मंगल कामनाएं की।
