जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र में एक मकान में किराये से रह रही महिला द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाये जाने की शिकायत पर पुलिस ने कल छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से संचालक महिला सहित दो महिलाओं और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मकान की तलाशी लेने पर यहां से आपत्तिजनक सामान भी जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
देह व्यापार: 2 महिलाएं 3 युवतियां गिरफ्तार
January 23, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
