कुएं में मिली किसान की लाश

shailendra gupta
राजेश निगम/लवकुशनगर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना की पठा चौकी अंतर्गत इटवा तिराहे से मिढका मार्ग पर नारायण कुशवाहा के  कुए में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मिढका गाँव के लोगो ने पुलिस की मौजूदगी में लाश को कुए से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने ठण्ड के कारण मृत्यु होने की पुष्टि की है।

मिड़का गांव का रहने वाला बल्देव प्रसाद राजपूत उम्र 50 वर्ष घटना से एक दिन पहले अपने भतीजे प्रह्लाद और गांव के अन्य लोगो के साथ शिकार पर गया था। शिकार लौटने पर रात में सभी लोग अपने अपने घरो व खेतो पर चले गए बलदेव भी गाँव के बाहर अपने खेत पर जाने की बात कह कर निकल गया। चूंकि बलदेव अपने घर नहीं पहुंचा और न ही अपने खेत पर मिला। तो बलदेव के घरवालो ने सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण पठा चौकी पर गुमशुदगी की सूचना दी पुलिस बलदेव की तलाश में जुट गयी।

बलदेव के घरवाले और पुलिस उसकी तलाश करते रहे। शंका के आधार पर जब नारायण कुशवाहा के कुए में जाल डलवाकर देखा गया तो बलदेव का मृत शरीर कुए में पड़ा मिला। बलदेव के मृत शरीर को जब बाहर निकाल कर देखा गया तो उसके शरीर पर कहीं भी चोट या जख्म के का कोई निशान नहीं था।  बलदेव की जेब से 1490 रूपए भी मिले। जो पुलिस ने उसके पुत्र राजू को सौंप दिए। घटना के बाद बलदेव के मृत शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद सच सामने आया की बलदेव की मृत्यु केवल कुए के पानी में ठण्ड लगने से हुयी है।स्थानीय लोगों के अनुमान के अनुसार बलदेव जब अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी रात में अधिक कोहरा होने के चलते कुछ भी साफ़ दिखाई नहीं देता जिससे कारण वह रास्ते में नारायण कुशवाहा के कुए में जा गिरा और बाहर नहीं निकल पाया। और रात में किसी ने भी उसकी आवाज नहीं सूनी और वह ठण्ड में तड़प तड़प कर मर गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!