भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) के बहुप्रतीक्षित तबादले में आज बुधवार शाम को छह एडीजी स्तर और एक आईजी स्तर के अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए ओएसडी आरके टंडन बनाए गए हैं।
जारी की गई सूची के अनुसार
केएन तिवारी एडीजी चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय को एडीजी विसबल पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। ये शैलेन्द्र श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, श्रीवास्तव को पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है।
वहीं सुधीर कुमार सक्सेना एडीजी ओएसडी मुख्यमंत्री और अतिरिक्त प्रभार प्रशासन से ओएसडी सीएम का चार्ज वापस लेते हुए एडीजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
आरके टंडन एडीजी अअवि पुलिस मुख्यालय को एडीजी ओएसडी मुख्यमंत्री बनाया गया है।
मिलिन्द कानस्कर एडीजी पीएसओ टू डीजीपी को एडीजी चयन एवं भर्ती,
गोविंद प्रताप सिंह एडीजी सतर्कता को एडीजी अअवि,
बीबीएस ठाकुर एडीजी आर एंड डी व पुलिस मैन्युअल को वर्तमान कार्य के साथ साथ एडीजी सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
साथ ही कमल सिंह राठौर आईजी जेएनपीए सागर को आईजी होमगार्ड जबलपुर बनाया गया है।
इस तबादला सूची में पीएसओ टू डीजीपी के पद पर अभी किसी की नियुक्त नहीं की गई है।