52 साल के अधेड़ ने 90 साल की वृद्धा पर किया रेप, बेहोश होने तक पीटा, फिर किया कुकर्म

भोपाल। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर जिले में 90 साल की महिला के साथ 52 साल के उसके पड़ोसी ने रेप किया है। यह घटना जबलपुर के गोरखपुर इलाके में रविवार रात को हुई। गौरतलब है कि चार साल पहले भी जबलपुर में 108 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया था।

गंभीर रूप से घायल है महिला
आरोपी रात के करीब 11 बजे महिला के घर में घुस गया। रेप का विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और एक पैर भी टूट गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को बेहोश होने तक पीटता रहा। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया।

नशे की हालत में गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने 52 साल के आरोपी कुक्कु नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था। उसपर रेप और हिंसा की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल में भेज दिया गया है।

झोपड़ी में अकेली रहती थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला एक छोटी सी झोपड़ी में अकेली रहती थी। वह पड़ोसियों द्वारा दिए जाने वाले खाने पर निर्भर थी। घटना के बाद सोमवार सुबह उसे एक पड़ोसी ने अस्पताल में भर्ती कराया।

चार साल पहले 108 साल की वृद्ध महिला के साथ हुआ था रेप
इससे पहले जबलपुर शहर में चार दिसंबर 2010 को 108 साल की महिला के साथ रेप हुआ था। आरोपी महिला के बेटे का दोस्त था। परिवार के लोग शॉपिंग करने बाहर गए हुए थे, तभी उसने बिस्तर पर पड़ी वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी 45 साल के गोपी अहिरवार का पीड़िता के घर आनाजाना था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!