2015 मप्र पर्यटन वर्ष के रूप में मनाएंगे: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। दुनिया को मध्यप्रदेश की विशेषताएं बताने के लिए अगला साल पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसी तरह सिंहस्थ के माध्यम से विश्व के सामने पर्यावरण को बचाने का संकल्प रखा जाएगा। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्यमंत्री अपने नौ साल पूरे होने पर सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही।

इस दौरान केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, प्रदेश भाजपाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, गृहमंत्री बाबूलाल गौर सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और संगठनों से जुड़े लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह में चौहान ने अपने कार्यकाल का श्रेय जनता को दिया।

उन्होंने अगले पांच साल का रोडमैप रखते हुए कहा कि गरीबों के लिए पांच लाख मकान बनाने के साथ औद्योगिक विकास के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने प्रदेश के विकास की रफ्तार की तारीफ की और चौहान को अपनत्व और विकास के प्रति ललक वाला प्रतीक बताया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी विचारधारा के अनुरूप विकास कार्य कर मध्यप्रदेश को नंबर एक का राज्य बना दिया है। पार्टी की लगातार तीसरी जीत के पीछे चैहान की मेहनत रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, कैलाश सारंग, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, मंत्री उमाशंकर गुप्ता, रामपाल सिंह, सांसद आलोक संजर सहित बड़ी तादाद में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!