भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में जतारा विधानसभा के कांग्रेस विधायक श्री दिनेश कुमार अहिरवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री अहिरवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि कांग्रेसनीत केन्द्र सरकार ने देश की आतंरिक सुरक्षा को गिरवी रख दिया है। इस समय कांग्रेस की जो परिस्थिति है उसमें कांग्रेस के विवेकवान लोग घुटन महसूस कर रहे है उन्हीं में से जतारा विधानसभा के विधायक श्री दिनेश कुमार अहिरवार है।
वे आज अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है इस पर भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत और अभिनंदन करती है। आओ बनाए मध्यप्रदेष और केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो इसमें उनका भी योगदान सार्थक होगा।
श्री दिनेश कुमार अहिरवार ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मैं विधायक पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा। देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने इस हेतु अपना योगदान दूंगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विनोद गोटिया, प्रदेष प्रवक्ता श्री विजेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्रदेष मंत्री राजो मालवीय, प्रदेश संवाद प्रमुख डाॅ. हितेश वाजपेयी, प्रदेश सह संवाद प्रमुख संजय कुमार खोचे उपस्थित थे।