भोपाल। अपनी संभावित चुनौतियों के घबराए भाजपा के दिग्गज नेता नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर के लिए एक विशेष घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें तोमर ने ग्वालियर को वो तमाम सपने दिखाए हैं जिनके आधार पर वोट बटोरे जा सकते हैं।
मोदी लहर में सांसद और मोदी सरकार में मंत्री बनने का सपना पाले नरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ ग्वालियर के मुन्ना भैया टिकिट तो ले आए लेकिन जीतने के लिए तमाम पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, क्योंकि यहां मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि अशोक सिंह से है और वो भारी पड़ रहा है। भोपाल लोकसभा में जो लोकप्रियता पीसी शर्मा की है, कुछ ऐसी ही लोकप्रियता ग्वालियर में अशोक सिंह की है। कहते हैं कि यदि यशोधरा राजे के पीछे सिंधिया ना लगा होता तो अशोक सिंह 2009 में ही सांसद चुन लिए गए होते। वो बहुत कम अंतर से हारे थे। कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार उन्हें टिकिट थमाया है।
हालांकि स्वयं यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा के मुन्नाभैया के लिए रातदिन एक कर रहीं हैं, बावजूद इसके हालत बहुत पतली बनी हुई है। हर चौक चौराहे पर चुनौतियों का सामना हो रहा है। अंतत: हड़बड़ाए मुन्नाभैया ने एक नया घोषणा पत्र जारी कर वोटर्स को लुभाने की कोशिश की है।
आप भी पढ़िए अपने संकल्प पत्र में क्या कुछ लिखा है नरेन्द्र सिंह तोमर ने:—
ऽ ग्वालियर की ऐतिहासिकता और गौरव का संरक्षण तथा भविष्य में ग्वालियर को विकसित नगरों की श्रेणी में लाने का केंद्र व राज्य शासन द्वारा हर प्रयत्न किया जावेगा।
ऽ ग्वालियर अंचल के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना के बीच औद्योगिक परिक्षेत्र की स्थापना कर पांच वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना।
ऽ ग्वालियर का इंदौर के समकक्ष आईटी पार्क का विकास कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनी को लाकर रोजगार के अवसर बढाना।
ऽ ग्वालियर में नये हवाई अड्डे का निर्माण व हवाई सेवाओं में वृद्धि करना।
ऽ ग्वालियर रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के मानकों के अनुरूप बनाना।
ऽ परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास।
ऽ ग्वालियर में मेडीकल काॅलेज का विकास और नये अस्पताल भवन का निर्माण करना।
ऽ मुरार नदी का अपग्रेडेशन एवं सौंदर्यीकरण स्वर्णरेखा नदी की तर्ज पर।
ऽ यातायात सुगम बनाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण।
ऽ नगर के चारों ओर रिंग रोड एवं चैडी सडकों का निर्माण।
ऽ पेयजल हेतु अपर ककैटो से तिघरा डेम में पानी लाया जायेगा।
ऽ नगर के शेष क्षेत्रों में सीवेज का कार्य पूरा कराया जायेगा।
ऽ नवीन बस स्टैण्डों का निर्माण।
ऽ सर्वसुवधिायुक्त कोचिंग हब की स्थापना, जिससे हमारे बच्चों को कोचिंग के लिए बाहर न जाना पडे।
ऽ ग्वालियर को जेएनआरयूएम योजना में सम्मिलित करना।
ऽ सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का निर्माण।
ग्रामीण क्षेत्र
ऽ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
ऽ हर गांव को 24 घंटे बिजली की उपलब्धता।
ऽ गांव में नल जल योजनाओं के माध्यम से शुद्ध जल की उपलब्धता।
ऽ शिक्षा के साधनों का उन्नयन एवं माॅडल स्कूलों की स्थापना।
ऽ स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
ऽ खदान मजूदरों के रोजगार को सुनिश्चित किया जायेगा।
ऽ हर गांव और खेतों तक सडकों का जाल बिछाया जायेगा।
ऽ गांव की कीचड से मुक्त करने सीसी रोड व नाली निर्माण किया जावेगा।
ऽ तालाबों व स्टाप डेमों का निर्माण भू-जल स्तर बढाने तथा सिंचाई साधनों का विकास किया जायेगा।
ऽ सोन चिरैया अभ्यारण के कारण किसानों की तकलीफ को दूर किया जायेगा।