युवक कांग्रेस ने भागीरथ के घर पर कालिख पोती

shailendra gupta
भोपाल। टिकट मिलने के बाद कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी भागीरथ प्रसाद के घर पर युवा कांग्रेसियों ने कालिख पोती।

युकां के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी और भोपाल लोकसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष अमित शर्मा दोपहर 3:30 बजे अपने कुछ समर्थकों के साथ भागीरथ प्रसाद के ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे और वहां उनकी नेम प्लेट कालिख पोत दी।

इसके बाद युकांइयों ने उस नेम प्लेट को जूते-चप्पल की माला भी पहनाई। इसबीच हबीबगंज थाने में कुणाल चौधरी, अमित शर्मा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!