डीबी सिटी लाउंज में आरजीपीवी-यूआईटी के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की फ्रेशर्स पार्टी हुई

shailendra gupta
भोपाल। हनी सिंह का ट्रैक ‘आज ब्लू है पानी-पानी और ...’ और ऑडियंस में बैठे जूनियर स्टूडेंट्स की शायनेस दूर हो गई। प्रोग्राम में मस्ती का सुरूर चढ़ा और जूनियर्स और सीनियर्स की ढेर सारी मस्ती और एंटरटेनमेंट शुरू हो गया।

सोमवार को डीबी सिटी लाउंज में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आरजीपीवी के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें डांस के साथ स्टूडेंट्स ने गिटार पर नागिन की धुन,गाडिय़ों की आवाज निकालकर पार्टी में अलग माहौल क्रिएट किया।

कॉलेज में सेशन को पूरा एक साल होने वाला है, लेकिन सीनियर्स और जूनियर्स का इंट्रो ठीक तरह से नहीं हुआ था। फ्रेशर्स पार्टी में जूनियर्स को बॉस या सर कहने से भी छूट मिल गई इसके साथ इंट्रोडक्शन का दौर शुरू हुआ। पार्टी में सीनियर्स ने रंग जमाते हुए डांसिंग फ्लोर पर डांस की शुरूआत की। सेकंड ईयर स्टूडेंट सौम्या गुप्ता ने धूम के सॉन्ग ‘मैं तो कमली-कमली...’ पर अपना जलवा बिखेरा। फिर एक के बाद एक बैक टू बैक परफॉर्मेंस शुरू हुई।

बॉयज ने ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...’ पर डांस किया। थोड़ी देर बाद सारे स्टूडेंट्स फ्लोर पर आ गए। लाउड म्यूजिक और थिरकते कदम के बीच एक के बाद एक आइटम सॉन्ग, बॉलीवुड नंबर्स पर स्टूडेंट्स का धमाल देर तक चलता रहा। हनी सिंह के गाने ‘आज ब्लू है पानी-पानी...चार बोतल वोदका...ब्लू आईज हिप्नोटाइज़...’ के साथ चेन्नई एक्सप्रेस के सॉन्ग ‘लुंगी डांस...’,‘तूने मारी एंट्रियां ’ पर स्टूडेंट्स के कदम देर तक थिरकते रहे। प्रोग्राम में डांस की मस्ती के साथ कुछ स्टूडेंट्स ने सॉन्ग को रैप करके भी प्रेजेंट किया। इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक((ईडीएम)) के साथ बॉलीवुड नंबर पर जमकर रैपिंग हुई। वहीं सेकंड ईयर के स्टूडेंट शुभम खरे और चंद्रजीत सिंह ने गिटार पर कंपोजिशंस सुनाई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!