आरएसएस के पट्ठों की चुनाव ड्यूटी मत लगाना: कांग्रेस ने चुआ से कहा

shailendra gupta
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के अनुभवों के मद्देनजर आज चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में एक 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आरएसएस की शाखाओं में जाने वाले संघ समर्थक कर्मचारियों, विधान सभा चुनाव में सही रूप से अपनी ड्यूटी न करने वाले तथा भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों के रिश्तेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों को लोक सभा चुनाव में चुनाव ड्यूटी से पूर्णतः दूर रखने की मांग की गई है।

कांग्रेस के दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं सांसद अरूण यादव के नेतृत्व में आज सुबह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद से भेंट की और यह ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के उपाध्यक्ष त्रय रामेश्वर नीखरा, मानक अग्रवाल और श्रीमती आभासिंह, प्रवक्ता विनीत गोधा, जे.पी. धनोपिया, अभय दुबे, भूपेन्द्र गुप्ता, दुर्गेश शर्मा एवं कांगे्रस नेता सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी भी शामिल थे।

चुनाव आयोग को सौंपे गए इस ज्ञापन में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्री एवं पदाधिकारी अपनी पार्टी के हित में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने हेतु अपने चहेते शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐन-केन-प्रकारेण चुनाव ड्यूटी में लगवाते रहे हैं। इस अनुभव को देखते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दृष्टि से जिनकी पदस्थापना की तीन साल से अधिक की अवधि एक ही शहर में पूर्ण हो चुकी है, उनको उस शहर के बाहर पदस्थ करने, पेड न्यूज पर निगरानी के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक सेल गठित कर उसमें राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की बजाय केंद्र सरकार के अधिकारियों की पदस्थापना की मांग भी की है।

कांग्रेस ने आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन कराने के लिए धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए व्यक्ति विशेष को अनुमति न देने का सुझाव देते हुए चुनाव आयोग को अवगत कराया है कि पिछले चुनावों में कुछ लोग ऐसी अनुमति का दुरूपयोग करते पाये गये हैं। उन्होंने धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्यक्रमों की आड़ में कांगे्रस पार्टी और उसके नेताओं के विरूद्व अनर्गल बयानबाजी की है।

कांग्रेस के ज्ञापन में पिछले विधान सभा चुनाव में ईवीएम मशीनों के जरिये मतदान में हुई भारी धांधलियों की ओर चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की गई कि पिछली धांधलियों की लोकसभा चुनाव में पुनरावृत्ति न हो, उसके लिये चुनाव आयोग को तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!