अपनी पोलिंग से कांग्रेस को जिताओ, पार्षद का टिकिट ले जाओ

shailendra gupta
भोपाल। गुटबाजी में फंसी कांग्रेस को बम्बर जंप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने एक जबर्दस्त स्कीम लांच की है। लोकसभा में अपनी पोलिंग से कांग्रेस को जिताओ और बदले में नगरीय निकाय का टिकिट ले जाओ।

इस स्कीम का दोहरा असर दिखाई देगा। एक तो कांग्रेस का जमीनी स्तर का कार्यकर्ता एक्टिव हो जाएगा और जिसका जिस पोलिंग पर प्रभाव है वो अपने खाते में टिकिट लेने के लिए लोकसभा में कड़ी मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन करेगा। दूसरे भाजपा में असंतोष फैल जाएगा। भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता भी इसी स्कीम की मांग करेगा और नहीं मिली तो बदला भी ले सकता है।

कुल मिलाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बेहतरीन रणनीति का उपयोग किया हैै बस जरूरी यह रह गया है कि वो इस योजना का भरपूर प्रचार प्रसार करें और ना केवल प्रचार प्रसार करें बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिला दें कि जो वो कह रहे हैं, वो करके दिखा भी देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने यह बयान इटारसी में हुए एक आयोजन के दौरान दिया है। अब देखना यह है कि वो भोपाल लौटकर अपने इस बयान पर मोहर लगाते हैं या नहीं और क्या यह स्पष्ट करते हैं कि यह योजना पूरे प्रदेश के लिए लागू होगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!