एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस के एएसआई ने गुरुवार को थाने में अपनी कनपटी पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) ओपी त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर संयोगितागंज थाने में पुलिस के एएसआई फूल सिंह पाल ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। उन्होंने बताया कि पाल को गंभीर हालत में महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल (एमवायएच) मैं भर्ती कराया गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि पाल के कमरे से गोली चलने की आवाज पर थाने के अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पाल के खुद पर गोली चलाने के कारणों की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!