टंकी पर चढ़ा कैरोसिन हॉकर

shailendra gupta
भोपाल। मंगलवार दोपहर दो बजे, एमपीनगर थाना परिसर में एक बुजुर्ग ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसपी आफिस के सामने निर्माणधीन पानी टंकी के ऊपर चढ़कर जान देने की कोशिश करने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो टंकी के नीचे जमा हो गए, काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतर रहा था।
उसके एक साथी की मदद से एक घंटे भर चले ड्रामे के बाद उसको नीचे उतरा गया। हालांकि, उसकी इस हरकत पर पुलिस के अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद के लक्ष्मी गल्लामंडी के पास रहने वाला 65 वर्षीय रफीक उल्लाह 40 वर्ष से कैरोसिन हॉकर्स है। वह अपनी कुछ मांगों को लेकर एमपीनगर थाना परिसर में बनी निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित करा रहा था। 

उसका कहना था कि वह मिट्टी का तेल का हॉकर था, लेकिन प्रशासन ने उसके साथ अन्याय कर एक माह में मिलने वाला एक हजार लीटर कैरोसिन देना बंद कर दिया है, जिससे उसका जीना दूभर हो गया है। वह बीबी, बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रहा है। अगर प्रशासन अपने निर्देश वापस नहीं लेता है, तो वह जान देने की धमकी दी है। उसके एक साथी द्वारा काफी समझाने के बाद वह टंकी से नीचे उतरा। उसके बाद पुलिस ने उसको समझाया और खाद्य अधिकारियों को थाने में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली।

एक घंटे चला तमाशा

इस घटना के दौरान क्राइम ब्रांच और एमपीनगर पुलिसकर्मियों की भीड़ जमा हो गई थी। एक घंटे तक तमाशा चलता रहा। इस दौरान सीएसपी अरविंद खरे उसको लगातार नीचे उतरने की गुजारिश करते, लेकिन वह नीचे नहीं आया। उसके करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर उसको नीचे उतरवाया गया। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!