भोपाल। हर इंसान की जिंदगी में गणित के 1 से 9 अंकों से जुडे कई मायने होते हैं। कुछ अपने भाग्यशाली अंक को किस्मत मानते हैं, तो कई एक अंक को अपना भाग्य मानकर अपनी फैसलों या कोशिशों में उसे आजमाते हैं।
हर की जिदंगियों में अहमियत रखने वाले अंकों के हिसाब-किताब या उनके भाग्य गणित से कोई अछूता नहीं है, फिर चाहे वह मप्र में लगातर तीसरी हैट्रिक मारने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही क्यों न हों। जीहां, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जिंदगी में अंक 5 खासी अहमियत रखता है। यह अंक उनकी पैदाईश, शिक्षा, शादी के बाद राजनैतिक जीवन की शुरुआत से लेकर मध्य प्रदेश में उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार की हैट्रिक और तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ या फिर मंत्रीमंडल में शामिल मंत्रियों की तादाद सभी के समीकरणों में नजर आता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जिंदगी में 5 अंक क्या और कैसे मायने रखता है? जरा गौर फरमाएं ...
बुधनी जिले के जैत गांव के किसान परिवार प्रेम सिंह और सुंदरबाई के घर 1959 में जन्में शिवराज सिंह चौहान की जन्मतिथि 5 मार्च है। तिथि, महीना और साल को आपस में जोड़ दें तो भी पांच का योग बनता है।
14 साल की नाबालिग उम्र में ही शिवराज सिंह चौहान गांव से निकल भोपाल में संघर्ष करने चले आए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पांच वर्षीय कार्यकाल में आप संगठनमंत्री, प्रदेश संयुक्त मंत्री, प्रदेश महासचिव और परिषद के राष्ट्रीय सदस्य रहे। भाजयुमो में प्रदेश संयुक्त सचिव, महासचिव से लेकर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तक पांच साल का कार्यकाल रहा।
1990 में पहली बार बुधवनी विधानसभा से विधायक चुनने के बाद लगातार पांच लोकसभा 10 वीं, 11 वीं, 12 वीं, 13 वीं और 14 वीं लोकसभा के सदस्य रहे।
1992 में आपकी शादी साधना सिंह के साथ हुई, 5 तारिख और 5 वे महीने में हुई। तिथि व महीने का जोड़ भी 5 अंक को सार्थक करता है।
1993 से 1998 तक लगातार पांच साल आप प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में कार्यरत रहे। गत 2005 में उमाभारती, बाबूलाल गौर के बाद प्रदेश में भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान 2003 से लेकर अबतक सिलसिले वार प्रदेश के पांचवे मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं।
गाड़ी के नंबर का जोड़ भी 5
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें से एक वाहन का नंबर 0019 और दूसरे वाहन का नंबर 0014 है। चौहान अक्सर 0014 वाहन का इस्तेमाल करते हैं।
यहां भी 5 का रहा साथ
14 वीं विधानसभा में 165 विधायकों के साथ जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के जंबूरी मैदान में हालही में 14 दिसंबर 2014 को प्रदेश के मुख्यमंत्री की तीसरी बार शपथ ली। तिथि के जोड़ पांच अंक का साथ उनके मंत्रीमंडल के विस्तार में भी साथ रहा। शिव कबिने के पहले विस्तार में 19 केबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों समेत 23 सदस्य बनाए गए। जिनका कुल योग भी 5 ही रहा।