केन्द्रीय कर्मचारियों ने दिया धरना

भोपाल। केन्द्रीय कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना देकर विरोध जताया। धरना केन्द्रीय कर्मचारी परिसंघ नई दिल्ली के आह्वान पर किया गया था। धरना 48 घंटे रहेगा।

केन्द्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव यशवंत पुरोहित ने बताया कि केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 10 लाख कर्मचारियों ने आज नई अंशदायी पेंशन योजना वापस लो और समस्त शासकीय कर्मचरियों को वैधानिक परिभाषित पेंशन योजना का लाभ फिर से प्रदान करो, शासकीय सेवाओं में ठेकेदारीकरण एवं आकस्मिक प्रकृति की कार्यप्रणाली खत्म करो, महंगाई भत्ते का वेतन में संविलियन करो, अंतरिम राहत प्रदान करो और 6 वें केन्द्रीय वेतन आयोग के टम्र्स आफ रेफरेंस को कर्मचारी संगठनों से बातचीत के आधार पर तय करो सहित अन्य मांगों को लेकर आयकर भवन के सामने धरना देकर विरोध जताया।

कर्मचारी दूसरे दिन डाक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे, जहां से एक विराट रैली निकाली जाएगी। रैली बोर्ड आफिस चौराहे पर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। संगठन के अनेक पदाधिकारी व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन

इंदिरा गांधी अस्पताल के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। आर्थिक समस्या से जूझ रहे कर्मचारियों ने आज सुबह एक घंटे तक काम बंद रखा और अस्पताल के बाहर आकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता मो. सलीम के अनुसार इंदिरा गांधी अस्पताल के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी बजट न होने की बात बता रहे जबकि कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की राशि से चिकित्सकों के भत्तों का भुगतान कर दिया गया इस कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!