ईटीवी का पुलिस अवार्ड

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने शांति व्यवस्था मजबूत करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। सिमी का नेटवर्क तोड़ा है। नक्सल समस्या पर नियंत्रण किया है। चंबल क्षेत्र को भी डाकुओं से मुक्त किया है। सीएम ने यह बातें यहां पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए ईटीवी द्वारा आयोजित पुलिस अवार्ड में कहीं।

मप्र पुलिस अवार्ड 2014 को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि समाज की ओर से उत्कृष्ट काम का सम्मान होने से अन्य अधिकारियों और समाज के दूसरे वर्ग को भी प्रेरणा मिलेगी। सीएम ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य की सार्वजनिक सराहना होना चाहिए।

राज्य सरकार पुलिस कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। तीस हजार जवानों की भर्ती करने के साथ ही होमगार्ड के जवानों का मानदेय बढ़ाया गया है। सीएम एवं गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कायरें के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए उमराव सिंह को पुरस्कृत किया गया वहीं कम्युनिटी पुलिसिंग का पुरस्कार मिला संजय राठौर को मिला।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!