देवास। मप्र कर्मचारी मंच देवास शाखा का सम्मेलन मल्हार स्मृति मंदिर में प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय के मुख्यातिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि एन.एल. मालवीय थे। अध्यक्षता देवास शाखा अध्यक्ष कैलाश मीणा ने की। अर्जुनसिंह चौहान, दाताराम शर्मा, भूपेंद्र माली, गायत्री देवी आदि ने संबोधित किया।
सम्मेलन में माली कुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, हाउसिंग बोर्ड, वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। मीणा ने बताया दैवेभो कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष के निर्णय अनुसार 5 मार्च को भोपाल रैली में भाग लेने का संकल्प लिया।
5 मार्च को जिले से बड़ी संख्या में दैवेभो कर्मचारी, कुशल माली, गैंगमैन, अंशकालीन कर्मचारी भोपाल जाएंगे। सम्मेलन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेश बैरागी, गणेश देशमुख, ओमप्रकाश चौधरी, राम शेतवाल, रामनिवास राठौर, रामकुंवर गोस्वामी को शामिल किया गया।