भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला सषक्तिकरण दिवस 8 मार्च को देश के 300 शहरों के 1000 स्थानों पर महिला समूहों के बीच ‘‘चाय पर चर्चा’’ में रूबरू होकर संवाद करेंगे। इस चर्चा नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल इमेज महिलाओं के बीच होगी।
मध्यप्रदेश में महिलाओं की टीमें महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में जुट गयी है। सिटिजन्स फाॅर अकाउन्टेबल गर्वनेंस नाम की संस्था के संस्थापक शुभ्रास्था, तृषा पारेख, निषांत खंडूरी सचिन खरे, राकेष शर्मा और हर्षित शर्मा ने भोपाल में महिला मोर्चा के साथ भोपाल नगर में महिला शिक्षा संस्थानों में पहुंचकर 8 मार्च के महिला संवाद की तैयारियां आरंभ कर दी है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेडे, प्रदेश महामंत्री श्रीमती भारती अग्रवाल ने टीम के साथ महिला संस्थानों में दस्तक दी।
महिला मोर्चा ने प्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में एक एक प्रभारी बहन को तैयार कर दिया है। संसदीय क्षेत्र प्रभारी महिलाएं अपने क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रों में संरचना को मूर्तरूप देगी। मोर्चा की संसदीय प्रभारी अपने संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोनीत करेगी।
8 मार्च की दृष्टि से बहने अपने अपने क्षेत्र में महिला सषक्तिकरण दिवस पर नरेन्द्र मोदी से सीधे संवाद के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिष्चित करने के कार्य में जुट जायेगी। महिला मोर्चा इस तरह प्रदेष में 29 संसदीय क्षेत्र प्रभारी और 230 विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बहनों के सहयोग से 8 मार्च को महिला सषक्तिकरण पर नरेन्द्र मोदी से सीधे संवाद को एक ऐतिहासिक घटना बनाने में जुट गया है।