मध्यप्रदेश के डॉ. चौधरी हरियाणा मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक बने

भोपाल। मध्यप्रदेश में जन्मे एवं केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मृदा एवं फसल प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार चौधरी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सहायक महानिदेशक (मृदा एवं जल प्रबंधन) बन गए हैं।

उन्होंने एक जनवरी से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति पर संस्थान में खुशी है। उनकी नियुक्ति कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली की ओर से की गई।

डॉ. चौधरी का जन्म मध्यप्रदेश के टिगांव गांव में पांच मार्च 1963 को हुआ। उन्होंने राजकीय विद्यालय में पढ़ाई के बाद कृषि में स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से 1986 व 1989 में की। उन्होंने पीएचडी की उपाधि महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ से 1998 में प्राप्त की। 1993 में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक बनकर आए। उनकी नियुक्ति उनके उत्कृष्ट शोध कार्यो के मद्देनजर हुई। उनको कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उच्च स्तरीय पुरस्कार मिले हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!