भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा को भ्रष्ट करने वाले व्यापमं घोटाले के खिलाफ मुखर हुई यूथ कांग्रेसियों के जोश को सरकारी फोर्स ने दबा दिया। युवक कांग्रेस ने इस घोटाले के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।
करीब 300 यूथ कांग्रेसी विधानसभा तक रैली निकालकर प्रदर्शन करने का मंसूबा लिए आगे बढ़े, लेकिन ठंडी सड़क पर पुलिस फोर्स ने लाठियां भांजकर उनका आवाज दबा दी। इस दौरान करीब 150 गिरफ्तारियां भी हुईं।
प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी दोपहर 12.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जुट गए थे। इसके बाद एक रैली के तौर पर वे विधानसभा पर प्रदर्शन करने रवाना हुए, लेकिन जैसे ही वे ठंडी सड़क पर पहुंचे, पुलिस ने लाठियों के बल पर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया।
कुणाल चौधरी के मुताबिक, व्यापमं घोटाले ने मप्र की शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। सरकार इस मामले में कोई गंभीर कदम नहीं उठा पाई है।