हवाई यात्रा पर छाया कौहरा, लेट चल रहीं हैं फ्लाइट्स

भोपाल। दिल्ली में छाए घने कोहरे के चलते जेट एयरवेज और एयर इंडिया के फ्लाइट घंटों देरी से चल रही है। दिल्ली से भोपाल आने वाली जेट एयरवेज की एक फ्लाइट को सोमवार को रद्द करना पड़ी था, वहीं मंगलवार को भी ये फ्लाइट 4.30 से 5 घंटे की देरी से चल रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली लगभग सभी फ्लाइट कोहरे की वजह से 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही है। इसके साथ ही जो फ्लाइट भोपाल से दिल्ली जाने वाली हैं वे भी दो घंटे की देरी से चल रही है। दोपहर में एयर इंडिया की दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट की भी देरी से आने की संभावनाएं जताई जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!