मंडला। राज्य अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार के सुसनेर विधानसभा से चुनाव जीतने पर राज्य अध्यापक संघ म.प्र. की जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
राज्य अध्यापक संघ के म.प्र. के जिला शाखा अध्यक्ष डी.के.सिंगौर ने बताया कि अध्यापकों की बहुत सी छोटी बड़ी समस्याएं शासन स्तर पर अभी लम्बित हैं जिनका हल मुरलीधर पाटीदार के माध्यम से निकाले जाने का प्रयास किया जायेगा।
संघ की जिला इकाई फिलहाल मुरलीधर पाटीदार के ही प्रातंाध्यक्ष बने रहने का समर्थन करेगा। उल्लेखनीय है कि मुरलीधर पाटीदार की अगुवाई में अध्यापक विगत 16-17 वर्षो से अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत् रहे हैं और 500रू. से लेकर 15हजार रू.तक का सफर तय किया है।
मुरलीधर पाटीदार की जीत पर राज्य अध्यापक संघ के डी.के.सिंगौर, रवीन्द्र चैरसिया, संजीव दुबे, संजय श्रीवास्तव, सुधीर पटेल, श्याम बैरागी,भागवत सिंगौर, सुनील नामदेव,अजय मरावी, उमेश यादव, गगाराम यादव,मोहन यादव,श्रीमती आभा दुबे,राजकुमार रजक,श्यामबिहारी चैधरी,सरिता सिंह,नरेन्द्र चैहान, संजीव सोनी, तुलसीराम बन्देवार,नंदकिशोर मार्को, माखन चैहान,राकेश जायसवाल,मंशाराम झारिया, देवेन्द्र चैरसिया, अभित गुप्ता,सतीष शुक्ला,सुनील दुबे,मुकेश जैन, शिवशंकर पाण्डे,आसित लोथ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।