भोपाल। अभी मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत घोषित नहीं हुई है परंतु स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रेस से मिलने आए शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि:-
मैं प्राणों से प्यारी जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोडूंगा। दिनरात काम करूंगा।
जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ता, विचारधार व संगठन को दिया।
सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उमा भारती को भी धन्यवाद दिया।
उन सभी कार्यकर्ताओं का जिन्होंने कभी अपना चेहरा भी नहीं दिखाया, धन्यवाद दिया।
2014 में दिल्ली में सरकार बनाना है, ताकि केन्द्र का भेदभाव खत्म किया जा सके।
2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव।
हम सबसे ज्यादा सीटें जिताकर लाएंगे।