हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिगनापुर के एक महिला से सामूहिक बलत्कार कर गुप्तांग जलाने का प्रयास किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने आज बताया कि घटना रविवार रात की है। लगभग 40 वर्षीय महिला के साथ उसके दो चाचा सुसर दो देवर और उसी गांव के एक अन्य व्यक्ति ने बलात्कार किया। एवं लाईटर से गुप्तांग जलाने की कोशिश कि गई। पीडिता यहां के अस्पताल मे भर्ती है। रामप्रकाश भिलाला को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।