पति जेल में है, ससुर ने कर डाला बलात्कार

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोक नगर में रिश्तों को तार-तार कर देने की घटना सामने आई है। यहां देहात थानांतर्गत कबीरा रोड पर स्थित एक मकान में शुक्रवार रात ससुर ने अपनी बहु के साथ दुष्कृत्य किया। 25 वर्षीय पीडित विवाहिता ने बताया कि उसका पति पिछले पांच दिनों से शिवपुरी की जेल में बंद है।

घर पर उसकी छोटी बच्ची व ससुर सुरेश ओझा (55) रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे से ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके हाथ पैर बांध दिए। शोर मचाने पर मुंह में तौलियां ठूंस दी और उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस दौरान उसकी बेटी भी जाग गई थी, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं रूका। जाते में उसने कहा कि मैं थाने में पैसा भर आया हूं, वहां अगर जाएगी तो वहां भी नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद बाहर से कमरे की सांकल लगाकर फरार हो गया।

महिला के बयानों के पुष्टि उसकी सात वर्षीय पुत्री ने भी की है। घटना के बाद उसने अपने माता-पिता को सूचना दे दी थी। खबर लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!